KAIMGANJ NEWS – गोष्ठी में महिला वक्ताओं ने ज्ञान विज्ञान आध्यात्म एवं धर्म आदि पर खुले मन से किया अपने विचारों का इजहार
कायमगंज /फर्रुखाबाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व बंधु परिषद की महिला शाखा द्वारा आयोजित परिचर्चा में समाज, साहित्य और शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, धर्म, अध्यात्म और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है।
कार्यक्रम में कवि एवं कहानीकार हंसा मिश्रा ने कहा कि हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा, अमृता प्रीतम, गौरा पंत ‘शिवानी’, कृष्णा सोबती और कुर्रतुल ऐन हैदर जैसी महान रचनाकारों ने अपनी प्रतिभा से साहित्य जगत को समृद्ध किया। उन्होंने बताया कि आज की वाचिक कविता की दुनिया में अंजुम तस्नीमा, सबीहा सनम, गरिमा पांडे, भारती मिश्रा और प्रीति तिवारी जैसी कवयित्रियां भी अपनी सशक्त रचनाओं से नई पहचान बना रही हैं।
शिक्षामित्र मंजू मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी महिलाएं समाज में दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं। वे एक ओर मां की ममता से बच्चों का मार्गदर्शन करती हैं तो दूसरी ओर शिक्षक बनकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य करती हैं।
कीर्ति दुबे ने कहा कि आज नारी ने कुश्ती, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और सशस्त्र बलों जैसे क्षेत्रों में भी अपनी अदम्य साहस और शक्ति का परिचय दिया है, जिससे समाज में महिलाओं की नई पहचान बनी है।
वहीं कृष्णा मिश्रा, अनीता शर्मा और अपर्णा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय नारी को पश्चिमी संस्कृति की नकारात्मक प्रवृत्तियों से सतर्क रहना चाहिए और अपने संस्कारों तथा पारिवारिक मूल्यों को सुरक्षित रखना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों की शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे भी आगे बढ़कर समाज में अपनी पहचान बना सकें।परिचर्चा में विशेष आमंत्रित अतिथियों में प्रो. रामबाबू मिश्रा, रत्नेश गीतकार, ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम, अहिवरन सिंह गौर, यशवर्धन, अनुपम मिश्रा, वी.एस. तिवारी, जे.पी. दुबे और शिवकुमार दुबे सहित अन्य साहित्यकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug