KAIMGANJ NEWS महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा रिपोर्ट दर्ज

Picsart 25 12 30 20 19 39 966

KAIMGANJ NEWS -क्षेत्र के एक गांव की घटना, मां-बेटे के साथ दबंगों ने की मारपीट,
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के एक मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला के साथ पड़ोस के ही कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें की। जब महिला और उसके बेटे ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20251220 WA01681
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकल रही थीं। आरोप है कि तभी गांव के ही ऋषि ने उनके बेटे को रोककर मां से मिलने की बात कही। जब महिला बाहर आई, तो आरोपित उसे देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगा।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। इसी बीच आरोपी का भाई अतुल और पुत्र करन भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ऋषि अक्सर उसे आते-जाते देख अश्लील गाने गाता है और परेशान करता है। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]