KAIMGANJ NEWS सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनाव: लालाराम शाक्य ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

IMG 20260120 WA0233

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की कायमगंज शाखा के प्रतिनिधि/अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा समर्थित उम्मीदवार और निवर्तमान शाखा प्रतिनिधि लालाराम शाक्य ने भारी दलबल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्ष की ओर से किसी भी अन्य दल के प्रत्याशी के सामने न आने से लालाराम शाक्य का दोबारा निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

IMG 20251220 WA01681
नामांकन के दौरान भाजपा ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, और ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे की मौजूदगी में लालाराम शाक्य ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश पाल की देखरेख में सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। आरओ ने बताया यदि चुनाव प्रकिया होती तो यहां 4 हजार 4 सौ 38 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोपहर 3 बजे तक डटे रहे।
इनसेट
मैदान में नहीं दिखा विपक्ष
कायमगंज।
हैरानी की बात यह रही कि पूरे नामांकन काल के दौरान सपा, बसपा या कांग्रेस का कोई भी नेता या संभावित प्रत्याशी नजर नहीं आया। विपक्षी खेमे की इस अनुपस्थिति ने सत्ताधारी दल की राह आसान कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लालाराम शाक्य की मजबूत पकड़ और रणनीति के चलते विपक्ष ने पहले ही हथियार डाल दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुनील चक, चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार, चीनी मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार, चुनाव संयोजक अमरदीप दीक्षित, अरविंद तिवारी, अरुण दुबे, रश्मि दुबे, देवेंद्र दुबे, संदेश राजपूत, सुशील राजपूत, झगडू यादव, खजांची यादव, अखिलेश शर्मा, नवनीत पाल, सुरेंद्र कठेरिया, शहाना बेबी, अमर गुप्ता, और चेतन तिवारी, शिवकुमार शाक्य, अमर गुप्ता राष्ट्रवादी, हिमांशु खटिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes