KAIMGANJ NEWS बार काउंसिल चुनाव:सिविल जज की निगरानी में पड़े वोट, कचहरी परिसर के बाहर रही गहमागहमी

Picsart 26 01 20 19 01 18 817

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। मुंसिफ कोर्ट की सिविल जज जूनियर डिवीजन माला कुमारी की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही।

IMG 20251220 WA01681
सुबह से ही तहसील और कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बार काउंसिल के इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह और गहमागहमी देखी गई। चुनाव नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त दिखा, हालांकि कोर्ट के बाहर 100 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर प्रचार किया। पूरी सड़क बैनर और पोस्टरों से पटी नजर आई। इस चुनाव में कुल 222 मतदाता पंजीकृत थे, जिन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान मुख्य रूप से मनोज यादव, पेशकार शिवकुमार तिवारी और नाजिर राहुल गंगवार सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
संवेदनशील चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद कामिल ने खुद मोर्चा संभाला। उनके साथ कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह, एसआई शमीमुद्दीन और भारी पुलिस बल मतदान स्थल पर तैनात रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes