KAIMGANJ NEWS दबंग किस्म के लोगों के अत्याचार के विरोध में तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

IMG 20251202 WA0178

KAIMGANJ NEWS -एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप की
समस्या समाधान की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज ) के दर्जनों सक्रिय सदस्य तथा पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कायमगंज तहसील परिसर में स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे । जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए समस्याएं निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की ।उन्होंने एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि नवाबगंज थाना ब नगर पंचायत क्षेत्र के पास के गांव नगला जोधा निवासी किशनपाल, जयपाल आदि की पैतृक 5 बीघा जमीन पर दबंग बृजमोहन व उनकी मां सावित्री देवी निवासी ग्राम बरतल द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था । शिकायत होने पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करके कब्जा हटवा दिया गया ।लेकिन इन दबंग लोगों ने खेत के चारों ओर लगाई गई तारों की बेरिकेटिंग तोड़कर फेंक दी । जब खेत स्वामी किशनपाल आदि वहां विरोध करने गए तो उन्हें जमकर मारा पीटा । जिसकी शिकायत भी थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई । लेकिन उपरोक्त दबंग किस्म के लोग आज तक आजाद घूम रहे हैं ।उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई । शिकायत पत्र में कहा गया है कि यह लोग पीड़ित पक्ष को यह कहकर धमका रहे हैं कि यदि कहीं धोखे से भी खेत के पास आ गए तो गोली मारकर वही गिरा दिए जाओगे । पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह इन दबंगो के भय के कारण खेत के पास नहीं जा पा रहे हैं । इसलिए इन लोगों को गिरफ्तार कर इन पर समुचित कार्रवाई की जाए । वहीं दिए गए शिकायती पत्र में कस्बा कायमगंज में बिजली की समस्या व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों तथा ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र में किसानों को यूरिया खाद की कमी से ब्लैक में खरीदनी पड़ रही खाद की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है । शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर कायमगंज के लगभग हर सार्वजनिक स्थल पर आवारा कुत्तों के झुंड वहां से आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं । इन्हें पकड़वाया जाए । वहीं किसान नेताओं ने तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव पहाड़पुर की समस्या बताते हुए कहा कि यहां स्थित सरकारी अस्पताल भवन की चाबी गांव के ही एक व्यक्ति के पास रहती है । यह व्यक्ति यहां स्थित ग्राम समाज की जमीन पर भी अवैध कब्जा किये है । आरोप है कि चाबी रखने वाला अवैध कब्जा करके जमीन को हथियानें वाला दबंग व्यक्ति अस्पताल में लगे हैंड पाइप से लोगों को पानी तक नहीं पीने दे देता है । यदि कोई कुछ कहता है तो वह अपनी लड़की के माध्यम से फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देता है । किसान नेताओं ने कहा है कि उनके द्वारा बताई गई इन समस्याओं का प्रशासन तत्काल संज्ञान ले निराकरण कराए । जिससे परेशान आम आदमी को राहत मिल सके ।धरना प्रदर्शन अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना , पप्पू राठौर , पं० राहुल राय, डा० सुवोध यादव , प्रदीप राठौर , मालतीदेवी आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes