KAIMGANJ NEWS सीपी विद्या निकेतन में स्पोर्टस् अकादमी का हुआ शुभारम्भ

IMG 20251118 WA0328

KAIMGANJ NEWS – इस अकादमी में प्रशिक्षित , प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की रहेगी व्यवस्था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा कहा जाता है क्योंकि खेल से अनुशासन की भावना के साथ ही स्वास्थ्य में भी अपेक्षित सफल परिणामों की पूरी संभावना रहती है । बेहतर खेल प्रशिक्षण की जिले में काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी । आज उसकी पूर्ति हेतु जिले में सीपी विद्या निकेतन संस्थान ने स्पोर्टस् अकादमी का भव्य शुभारम्भ करके खेल जगत के लिए अच्छी पहल की है । भव्य शुभारम्भ जिसमें सीपी ग्रुप आफ स्कूल की डायरेक्टर डा० मिथिलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज कायमगंज के छात्रों के लिए नई स्पोर्टस् अकादमी का शिलान्यास किया जा रहा है । जिसमें बच्चे क्रिकेट , ताइक्वांडो , बैडमिंटन आदि खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों द्वारा प्राप्त करेंगे एवं शारीरिक व मानसिक विकास करेंगे , अब सभी खिलाड़ी ब्लॉक – तहसील – और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग ले सकेंगे । कार्यक्रम अवसर पर प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने कहा कि शिक्षा के साथ – साथ खेल कूद भी जरूरी है । कार्यक्रम अवसर पर विनोद गंगवार, सुधीर गुप्ता ( लायंस क्लब ) महेंद्र सिंह राजपूत, शोएव आलम खान, क्रिकेट कोच यामीन खान , उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, एसके बाजपेई सऊद खान, आदित्य राठौर , पीटीआई पल्लवी मिश्रा, आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes