KAIMGANJ NEWS दि किसान सहकारी चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र का हवन पूजन एवं बैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटन दबाकर जिलाधिकार ने किया उद्घाटन

Picsart 25 11 16 15 31 38 543

KAIMGANJ NEWS – उद्घाटन अवसर पर मिल प्रधान प्रबंधक व संचालक एवं अन्य अधिकारी तथा स्टाफ और बहुत से गन्ना उत्पादक कृषक रहे मौजूद
– पहले गन्ना लाने वाले कृषकों को शाल भेंट कर किया सम्मानित
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिले की इकलौती औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० कायमगंज के नवीन गन्ना पेराई सत्र का भव्य आयोजन के साथ जिलाधिकारी / मिल के पदेन अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पेराई मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया ।

इससे पहले बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया । जिसमें डीएम सहित मौजूद लोगों ने आहुतियां दी । इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष जय गंगवार, व ओम कालेश्वर पाठक, अमरदीप दीक्षित, देवेंद्र दुबे, नवाब सिंह वर्मा, अभिषेक पाठक, सूर्य प्रताप सिंह, ओंकार सिंह गंगवार, सतीश गंगवार, शैलेश तिवारी, सुरेश चंद्र , औसान सिंह यादवआदि मिल संचालक मंडल सदस्य तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं उद्घाटन व्यवस्था में चीनी मिल प्रधान प्रबंधक शादाब असलम, चीफ इंजीनियर पाछु राम , चीफ केमिस्ट विवेक चंद्र यादव, सीसीओ प्रमोद यादव, एइडीपी प्रशांत कुमार, प्रवीण सिंह , रामसेवक दोहरे आदि सहयोग हेतु उपस्थित रहे।

Picsart 25 11 16 15 34 30 466
गन्ना पेराई नाली में डालकर मशीनें चालू कर पेराई सत्र शुरू कर मिल को सफलता पूर्वक चलाने की उम्मीद व्यक्त की गई । क्योंकि इस मिल की जर्जर पुरानी मशीनों की मरम्मत करके ही पेराई शुरू की गई है।

इनसैट :-
तौल कांटा पर पहले तौल कराने गन्ना लाए किसान किये गए सम्मानित
कायमगंज :-
नवीन पेराई सत्र के उद्घाटन अवसर पर तौल के लिए बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए
क्षेत्रीय गांव फतेहपुर के निवासी पहली गाड़ी लाने वाले सुखराम पुत्र गंगा सिंह को डीएम ने फूल माला पहनाकर , वहीं बैलों को चना गुड़ खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद बैलगाड़ी में लोड गन्ने की तौल की गई। वहीं पहले ट्रैक्टर लाने वाले क्षेत्र के ग्राम मामपुर निवासी आज्ञाराम गंगवार को शाल ओढाकर सम्मानित कर, ट्रैक्टर पर लोड गन्ना तौल कांटे से तौला गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes