KAIMGANJ NEWS मानवता की मिशाल पेश कर क्राइम इस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने अपने खर्चे पर भट्टा मजदूरों के बच्चों को दिखाई जादू प्रदर्शनी

IMG 20251114 WA0260

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
मौका था पं० जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर जो वाल दिवस के नाम से मनाए जाने की पुरानी परंपरा के अनुसार मनाया जाता है । ऐशे में गरीबों के उन बच्चों को जो अपनी भट्टा परिसर में बनी टीन व ईंटों वाली झोपड़ी में रहकर वहीं खेलते रहे हैं । उन्हें कोतवाली में तैनात क्राइम इस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने अपने खर्चे पर लाकर आकर्षक सीन दिखा रही जादू प्रदर्शनी दिखाई । वैसे प्रदर्शनी दिखाने के नाम पर बहुत से स्कूलों से वहां का प्रबंधतंत्र अतिरिक्त भ्रमण शुल्क बच्चों से वसूल कर उन्हें दिखाने लाते हुए देखे गए । किन्तु वहीं कोतवाली पुलिस के क्राइम इस्पेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की है।
बाल दिवस के मौके पर इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर मोहम्मद कामिल ने ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे श्रमिक परिवारों के बच्चों को न सिर्फ जादू की प्रदर्शनी दिखाई, बल्कि पूरा खर्च स्वयं वहन किया। पुलिस की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकती स्पष्ट दिखाई दे रहा थी । खुशी हो भी क्यों ना क्योंकि इन बेचार गरीब परिवार के बच्चों का मनोरंजन से शायद ही कभी वास्ता तक नहीं पड़ता होगा । उन्हें आज एक मौका मनोरंजन का मिला। प्रदर्शनी देख चुके बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट खाने को दिए गए ।
अपने बच्चों की खुशी देखकर मजदूर परिवारों की आंखों में भी संतोष और कृतज्ञता नजर आई। पुलिस की यह पहल न केवल संवेदनशील पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समाज के सबसे वंचित बच्चों को खुशी देने की जिम्मेदारी हम सबकी है और पुलिस मित्र की यह छवि लोगों में विश्वास कायम करने में भी कारगर सावित हो सकती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes