Farrukhabad news एंटीकरप्सन टीम ने एसपी आफिस के एकांउन्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

IMG 20251114 WA02371

Farrukhabad news – रिश्वतखोर एकांउन्टेंट की शिकायत परेशान हो चुके पुलिसकर्मी ने ही की, इस प्रकरण से जहां विभाग में हडकंप मच गया वहीं व्याप्त भृष्टाचार की खुल गई पोल
फर्रुखाबाद :-
हर स्तर पर रिश्वत तथा भृष्टाचार किस तरह हावी हो गया है इसकी एक वानगी आज उस समय फिर मिली जब एसपी आफिस में तैनात रिश्वतखोर एकाउन्टेंट को बिजीलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरपतार कर लिया । इसकी शिकायत किसी आम आदमी ने नहीं की थी , वल्कि व्यवस्था से तंग आ चुके पुलिस महकमें में तैनात एक पुलिसकर्मी ने ही की थी । हालांकि इस प्रकरण में अभी तक और क्या कार्यवाही हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि मामला विभागीय होने से कोई भी कुछ खास जानकारी नहीं दे रहा है । खैर जो भी हो किन्तु यह घटना खाकी को एक बार फिर शर्मसार कर रही है । पता चला है कि एसपी आफिस में तैनात एकाउन्टेंट हरेन्द्रसिंह चौहान की कारगुजारी से परेशान हेड कांस्टेबल की शिकायत मिलने पर 6 सदस्यीय एंटीकरप्सन टीम लखनऊ से फर्रुखाबाद आयी । जहां उसने मिली शिकायत के अनुसार अपने तरीके से काम करते हुए एसपी आफिस के एकाउन्टेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी की खबर पुलिस विभाग में तेजी से फैलते ही अफ़रा-तफ़री मच गई । लोग कह रहे हैं कि जब जिले के आला पुलिस अधिकारी के आफिस में ही रिश्वत ली जा रही है तो फिर अन्य आफिसों, पुलिस चौकियों तथा थानों व कोतवालियों का क्या हाल होगा? , सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है । बताया गया कि बिजीलेंस टीम गिरफ्तार एकाउन्टेंट को हिरासत में ले कर लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी।
इनसैट :-
रिश्वत के पन्द्रह हजार रुपए के साथ हुआ गिरफ्तार एकांउन्टेंट
फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद
एंटी करप्शन टीम ने पूरी सर्तकता से बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक (एकाउन्टेंट ) को पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से 15,000 /= रु०रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
हरेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के निवासी हैं जो परिवार के साथ फिलवक्त मेरट में रह रहे बताए जा रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार हरेन्द्रसिंह चौहान विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार से उनके यात्रा भत्ता ( TA – DA ) बिल के 1,45000 रुपए स्वीकृत करने / कराने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे । इसी की शिकायत पर बिजीलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes