KAIMGANJ NEWS आईएएस बनने की इच्छा रखने वाली छात्रा बनी एक दिन की एसडीएम

Picsart 25 10 13 18 39 22 494

KAIMGANJ NEWS – एक दिन का पदभार ग्रहण कर सुनी समस्याएँ दिए निराकरण के सुझाव , पूछने पर छात्रा ने बताया कि वह आईएएस बनकर करना चाहती है जरूरत मंदों की सहायता ब समाज सेवा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हौंसले बुलंद हों और कुछ बेहतर करने का जज्बा तो मंजिल मिल ही जाती है ।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

ऐशी ही इच्छा रखने वाली नगर के श्रीरामसिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा रिचा यादव सोमवार को एक दिन के लिए एसडीएम बनी। तहसील परिसर में रिचा ने न सिर्फ एसडीएम की कुर्सी संभाली, बल्कि फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

Picsart 25 10 12 15 13 41 033

रिचा यादव ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है। उसने कहा कि एक दिन की एसडीएम बनकर उसे यह अनुभव हुआ कि प्रशासनिक सेवा में कितनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की जरूरत होती है। जब रिचा को पता चला कि एसडीएम अतुल कुमार सिंह वर्ष 2021 बैच के पीसीएस टॉपर हैं, तो उसकी खुशी दोगुनी हो गई। इस पर एसडीएम ने रिचा को सिविल सेवा की तैयारी के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उसे सफलता के लिए प्रेरित किया।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। रिचा जैसी मेधावी छात्राएं प्रशासनिक सेवा में जाएंगी तो समाज को दिशा मिलेगी। इस अवसर पर वहां जो भी गया सभी ने छात्रा रिचा की बुद्धिमत्ता एवं सरल व्यवहार की प्रशंसा कर कहा कि ईश्वर इस बेटी का सपना जरूर साकार हो। एक दिनी कार्यक्रम के समय तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर तथा तहसील के कुछ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes