KAIMGANJ NEWS तंबाकू खरीद कर नहीं दिया भुगतान :- कायमगंज के व्यवसाई ने कराई लखनऊ फर्म के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Picsart 25 08 29 18 30 26 622

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
टुबैको मंडी कायमगंज के तम्बाकू व्यवसाई ने लखनऊ की एक फर्म के संचालक / मालिक पर लाखों रुपए कीमत का तैयार तम्बाकू माल खरीद कर भुगतान ना कर धोखा धड़ी से रुपए हडपने का आरोप लगा कोतवाली कायमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है । प्रकरण कायमगंज नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज परिसर निवासी मेसर्स अग्रवाल टुबैको ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजेश कुमार अग्रवाल का बताया जा रहा है । उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरी जीएसटी रजिस्टर्ड फर्म से 4 जून को 12,015 किलोग्राम तंबाकू कीमत 2,15,309 और 29 जून को 13,545 किलोग्राम तंबाकू कीमत 9,53,568, महादेव ट्रेडिंग एण्ड कम्पनी के प्रो. कमलेश कुमार पटेल निवासी फस्ट फ्लोर सहारा शॉपिंग सेंटर, अयोध्या रोड इन्दिरा नगर, लखनऊ को ट्रक द्वारा भेजा गया था। माल फर्म के पते पर प्राप्त कर लिया गया लेकिन भुगतान अब तक नहीं किया गया।
प्रोपराइटर के मुताबिक शुरुआत में फोन करने पर आश्वासन दिया गया कि 2-4 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन बाद में उसके मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ मिलने लगे। व्यापारी जब 5 अगस्त को स्वयं लखनऊ स्थित पते पर पहुँचा तो वहां मौजूद केयरटेकर ने बताया कि उक्त फर्म कुछ दिन पहले ही किराए पर थी और अब कहीं और शिफ्ट हो गई है। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। व्यापारी ने आरोप लगाया कि तंबाकू सौदे से पहले प्रोपराइटर कमलेश कुमार कई बार कायमगंज आया था। उसने 28 मई को अपने साथी श्रवण कुमार यादव के साथ आकर माल खरीदने की बातचीत की थी। जीएसटी रजिस्टर्ड फर्म देखकर उसने उस पर भरोसा किया और तंबाकू का माल दे दिया। व्यापारी का कहना है कि यह पूरा मामला साजिश से की गई ठगी का है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के तथ्यों के अनुसार अग्रिम कार्रवाही करने की बात कही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes