KAIMGANJ NEWS किसान नेता तथा उनके प्रतिद्वंदी हिन्दू संगठन नेता की कारगुजारियों पर पुलिस ने संज्ञान ले की कार्यवाही

IMG 20250826 WA0457

KAIMGANJ NEWS – अदालत मजिस्ट्रेट पेशी के बाद दोनों भेजे गए जेल
– पिछले दिन किसान नेता के विरुद्ध संविदा विधुत्त कर्मी ने कराई रिपोर्ट तो किसान नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर हिन्दू नेता ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन कर जताया विरोध – मामले का वीडियो हुआ वायरल इस पर पुलिस हुई थी सक्रिय
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किसान नेता तथा हिन्दू नेता वैसे तो एक ही परिवार के हैं । किन्तु इन दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर प्रतिद्वंदिता काफी समय से चली आ रही है । मामला उस समय शुरू हुआ जब बिजली विभाग के बिलिंग सुपरवाइजर को धक्का देने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कार्रवाई की मांग पर जहर खाने वाले हिंदू नेता और उसके पुत्र को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद कर दिया है। जबकि सुपरवाइजर की तहरीर पर किसान नेता और उनके पुत्रों पर केस दर्ज कर लिया है। इस विवाद में दोनों पक्षों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
बिजली विभाग के बिलिंग सुपरवाइजर प्रशांत कुमार की तहरीर पर किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, उनके पुत्र विनीत, मिलन समेत अन्य दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप था कि 22 अगस्त को मोहल्ला जवाहरगंज स्थित मुन्नालाल सक्सेना के घर व दुकान पर अवैध रूप से मीटर लगाकर बिजली चलाई जा रही थी। जांच करने पहुंचे बिलिंग सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और झूठे मुकदमे में फंसाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
इस विवाद को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय नेता प्रदीप सक्सेना लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने सोमवार को संदिग्ध हालात में कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने उन्हें धूना रोड से अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने अस्पताल पहुंच कर प्रदीप सक्सेना से जानकारी ली थी और जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद को देखते हुए किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, उनके पुत्र मिलन, विनीत व हिंदू महासभा नेता प्रदीप सक्सेना, उनके पुत्र जय सक्सेना को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। जबकि सुपरवाइजर की तहरीर कर किसान नेता और उनके पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। चालान के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने दोनों को रिमांड पर जेल जाने का आदेश दे दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes