KAIMGANJ NEWS – घटना से संबंधित वीडियो जो वायरल हो रहा है साक्ष्य के तौर पर शिकायत पत्र के साथ साझा किया है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दक्षिणांचल विद्युत विभाग के विद्युत सब स्टेशन रूटौल पर कार्यरत विद्युत संविदा कर्मी प्रशांत कुमार ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है । संविदा कर्मी की ड्यूटी करते हुए वह कायमगंज पुरानी सब्जी मंडी स्थित मुन्नालाल सक्सेना के यहां अपने एक अन्य साथी के साथ मीटर उपभोग रीडिंग लेने पहुंचा था । विद्युत कर्मी का कहना है कि जैसे ही उसने वहां लगे मीटर से मीटर रीडिंग लेने की कोशिश की, वैसे ही भवन स्वामी किसान नेता जिनकी वहीं पर परचून दुकान भी है। उस पर हमलावर हो गए । संविदा कर्मी का कहना है कि इनके यहां लगा एक विद्युत्त मीटर बगैर कनेक्शन स्वीकृत के फर्जी ढंग से लगाया गया है जिससे इनके द्वारा बिजली चोरी पिछले काफी समय से की जा रही है ।
आरोप है कि मुन्नालाल सक्सेना तथा उनके दोनों बेटों ने संविदा विद्युत कर्मी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं । उसका कहना है कि इन्होंने समझाने के बाद भी उसके हाथ से बायोमेट्रिक उपकरण धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया ।
जिससे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया । जब उसने विरोध किया तो इन्होंने फिर एक बार अभद्रता की सारी हदें पार करते हुए उसे भविष्य में देख लेने तथा जान से मारने की धमकी दी । विद्युत संविदा कर्मी ने कहा है कि श्री सक्सेना तथा उनके दो बेटों ने उसे घेर लिया । मैंने बचाव के लिए डायल 112 को सूचित किया । जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बचाव कर मुझे वहां से निकला, साथ ही यह भी कहा कि आप इसकी शिकायत चाहो तो कोतवाली जाकर कर सकते हो ।
विद्युत संविदा कर्मी ने किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना पर विद्युत उपकरण तोड़ने तथा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों के साक्ष्य हेतु प्रमाण के लिए मौके पर बनाया गया वीडियो भी शिकायत पत्र के साथ पुलिस को देते हुए कहा है कि उसे खतरा उत्पन्न हो गया है । इसलिए आरोपियों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep