KAIMGANJ NEWS विद्युत सप्लाई चेक करते समय धमाके के साथ फटा टान्सफार्मर, चपेट में आए करीब आधा दर्जन ग्रामीण बुरी तरह झुलसे

Picsart 25 08 21 06 27 33 421

KAIMGANJ NEWS – बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 15 दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइन चेक कर ली जा रही थी ट्राई – उसी समय गांव शाहीपुर में घटी यह घटना
कायमगंज /फर्रुखाबाद
गंगा तथा बूढी गंगा एवं उसकी सहायक शाखा नदियों में भीषण बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र जलमग्न है । ऐशी स्थिति में विद्युत्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी । आज जब जलस्तर कुछ कम हुआ तो ग्रामीणों की मांग पर 15 दिन बाद विद्युत्त आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइन चेक कर ट्राई ली जा रही थी । उसी समय थाना क्षेत्र कंपिल के बाढ़ प्रभावित गांव शाहीपुर में पंचायत घर के पास लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके की आवाज के साथ फट गया । ट्रांसफार्मर की एक साइड का पूरा भाग टूटकर टुकडे हो जैसे ही विखरा वस वैसे ही खौलता हुआ ट्रांसफार्मर से निकला तेल वहां से लगभग 80 फीट दूरी पर खडे ग्रामीणों के ऊपर जा गिरा । जिससे गांव गौरखेड़ा निवासी २6 बर्षीय संकेत पुत्र संतोष व ग्राम शाहीपुर के निवासी प्रशांत पुत्र रनवीर, अंकित (22) पुत्र उदयवीर सिंह, दीपांशू पुत्र गिरीशचन्द्र झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीं एक – दो अन्य पर भी तेल के छींटे पड़े किन्तु वे ज्यादा झुल नहीं पाए । घायलों में से अंकित को उसके परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए । जबकि बाकी झुलसे हुए लोगों को फौरन उपचार के लिए मौके से लाकर सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विना देर किए उनका परीक्षण कर उपचार शुरू कर दिया । सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है । डाक्टर के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं । जल्द स्वस्थ हो जायेंगे । समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था । ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तुरंत 108 पर काल की किन्तु हर बार नम्बर बिजी होने की बात सुनाई देती रही । तब किसी तरह अन्य व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल तक लेकर आए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes