KAIMGANJ NEWS आयोजित समाधान दिवस में कराया गया सात समस्याओं का निस्तारण

Picsart 25 08 18 18 11 39 229

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन समस्याओं की सुनवाई के लिए आज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिसमें 39 लोगों ने अपनी समस्या समाधान के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे । इनमें से सामान्य रूप से हल होने वाली 7समस्याओं का निस्तारण करा दिया गया। शेष32 समस्याएं संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सौंप दी गई । समाधान दिवस में नगर के बिल्कुल पास स्थित मोहल्ला / गांव कला खेल निवासी मोहम्मद तारिक खां पुत्र कैप्टन वशीर अहमद खां ने अपने घर में खड़े हरे पेड़ों को दबंगों द्वारा जबरन गुंडागर्दी के बल पर काट लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत के बावजूद भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की , पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की, क्षेत्रीय गांव भुढ़ियां मऊ रसीदाबाद निवासी रीना देवी पत्नी मुनीम चंद्र ने अपने पति की मारपीट के साथ की गई लूट पर कार्रवाई न किए जाने , ग्राम जिजपुरा की निवासी रामादेवी पत्नी श्री कृष्ण ने अपने ही गांव के विपक्षियों पर पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया साथ ही इस मामले में कोतवाली पुलिस पर भी पक्षपात पूर्ण ढंग से कार्रवाही कर पीडित के बेटे को ही हवालात में बंद कर देने की बात कही, पीड़िता का कहना है कि उसे आए दिन प्रताडित करने वाले विपक्षियों के परिवार के कुछ लोग पुलिस व होमगार्ड में नौकरी करते हैं इसलिए पुलिस उसकी बात ना सुनकर विपक्षियों की मदद कर रही है । जैसे अबैध कब्जा , चक मार्ग, रास्तों पर अतिक्रमण – बिजली – खाद्य – विकास आदि समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई । सभी शिकायतों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय सत्यापन एवं जांच कर निष्पादित करने का एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने निर्देश दिया । आयोजन अवसर पर सीओ राजेशकुमार द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, चिकित्साधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह, एसएचओ अनुराग मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes