KAIMGANJ NEWS बाढ़ के पानी की तेज धार में निकलते समय पूर्व प्रधान फिसल कर डूबे – साथी को पानी से निकाल कर लाया गया बाहर

Picsart 25 08 14 15 43 32 710

KAIMGANJ NEWS – घटना के तुरंत बाद से ही प्रधान की खोज जारी – फिलहात नहीं चल पाया पता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गंगा में आई बाढ का रौद्र रूप जारी है । चारों ओर पूरे इलाके में पानी ही पानी लहराता हुआ नजर आ रहा है । इस भीषण प्राकृतिक आपदा में फंसे ग्रामीण बेहद परेशानी का अनुभव कर रहे हैं । पिछले दिन साथियों के साथ नहाते समय एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी । आज बुधवार को फिर एक दुखद हादसा हुआ । बताया गया कि क्षेत्रीय गांव मोतीनगला निवासी पूर्व प्रधान नंदकिशोर उर्फ भूरे अपने साथी पचरौली महादेवपुर निवासी भूरे पुत्र लड़ैते के साथ पानी में घुसकर पैदल निकले रहेथे।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322

वैसे तो इस दौरान कई लोगों को नाव व ट्रैक्टर से पार उतारा गया, लेकिन जव पूर्व प्रधान वहां पहुंचे तब नाव चलाने का कोई सही साधन न होने पर दोनों पैदल ही पानी में घुसकर आगे बढ़ने लगे । कि तभी एकाएक उफनाती नदी की बाढ़ के पानी का बहाव काफी तेज होने लगा जिससे डगमगाते हुए दोनों लोग गहरे पानी में गिरकर गोता खाकर डूब गए । यह देख वहां मौजूद लोगों ने फौरन फुर्ती के साथ बचाव किया । ग्रामीणों ने काफी जोखिम से प्रयास कर पूर्व प्रधान के साथी भूरे को किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया । किन्तु तबतक पूर्व प्रधान धार में बह कर गायब हो चुके थे ।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों ने घटित घटना की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार और आशीष वर्मा पहुंचे। ग्रामीणों ने खोजबीन कर पता लगाने का काफी प्रयास किया । किन्तु फिलहाल पूर्व प्रधान का पता नहीं चल पाया था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes