KAIMGANJ NEWS मजार विवाद में नामजद प्रधान पति की गिरफ्तारी का ग्रामीणों ने किया विरोध

Picsart 25 08 13 10 01 27 103

KAIMGANJ NEWS – काफी संख्या में ग्रामीण मजार के सामने वाले रोड के तिराहे पर आकर धरने पर बैठ गए
– सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव शिवरईमठ स्थित
खान बहादुर बाबा सैय्यद की मजार विवाद में नामजद प्रधान पति को पुलिस हिरासत में लिए जाने का विरोध कर गांव के एक पक्ष के लोग हंगामें के साथ रोड़ तिराहा पर आकर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे गए ।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322

ग्रामीणों ने गिरफ्तार प्रधान पति को रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक रिहा नहीं किया जायेगा बे विरोध प्रदर्शन करना बंद नहीं करेंगें ।
इस मजार विवाद में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के कुल 44 ज्ञात नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाही हेतु जांच शुरू कर दी गई है । मामले में नामजद ग्राम प्रधान पति सुनील चक को पुलिस पूंछतांछ के लिए सुरक्षात्मक ढंग से अपनी अभिरक्षा में कोतवाली ले आई । इस पर प्रधान पक्ष के ग्रामीण ,पुरुष और महिला शिवरईमठ गांव के मोड़ स्थित तिराहे के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे । ग्रामीणों के विरोध का मुख्य कारण गांव के प्रधान पति को पुलिस की निगरानी में लेना था। उनका कहना था कि प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई गलत है सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा सहित कोतवाली कायमगंज तथा थाना कंपिल, शमसाबाद, मेरापुर सीओ सर्किल का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों और इंस्पेक्टर के बीच लंबी वार्ता हुई। पुलिस का तर्क था कि प्रधान पति को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जानकारी पर एएसपी और एडीएम मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। उनकी मांग थी प्रधान पति सुनील चक को छोड़ा जाए। मामले ने तब तूल पकड़ा था जब 1 अगस्त 025को आरोपी खड़क सिंह द्वारा मजार पर लगी टाइल्स और जाली क्षतिग्रस्त कर कर दी गई थी । घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 7 अगस्त को यह विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब एक पक्ष के लोग मजार को शिव मंदिर बताते हुए नारेबाजी करते हुए पहुंचे और धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। तो वही दूसरे पक्ष ने भी जबावी नारेबाजी की थी।पुलिस ने दोनों पक्षों पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था । साथ ही पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी । वहीं अमन पसंद लोगों का कहना है कि जब रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है तो पुलिस नामजद तथा अज्ञात सभी का पता लगाकर उनसे पूछतांछ करके जांच तो करेगी ही, उनका मानना है कि कुछ लोग मामले को तूल देकर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं । जब कि हर हाल में गांव तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes