KAIMGANJ NEWS गंगा में बाढ़ किन्तु नहर , रजवाह तथा माइनर तरस रहे पानी को , पानी बिन नहीं हो पा रही धान की रोपाई

Picsart 25 07 15 16 44 32 176

KAIMGANJ NEWS – निचली गंगा नहर डिवीजन फर्रुखाबाद नहर में पर्याप्त पानी ना होना बन रहा है किसानों की बर्वादी का कारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
इसे बिडम्बना कहा जाए या फिर नहर विभाग के सुविधा भोगी अफसरों की घोर लापरवाही ऐशा इसलिए क्योंकि नरौरा बांध से हजारों क्यूसिक पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है ।

Picsart 25 07 24 16 30 16 940

यह कहकर कि बांध की जलधारण क्षमता से अधिक पानी होने पर छोड़ना पड़ रहा है । इसी छोडे जा रहे पानी से गंगा तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की चपेट में आकर खेतों में खड़ी फसलें एवं गांव जलमग्न हो रहे हैं । बचाव एवं राहत कार्य में सरकारी कर्मचारियों को बाढ़ राहत चौकियों पर लगा कर बाढ़ की विभीषिका की चेतावनी जारी कर साथ ही उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए पूरे तामझाम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते है । यह कार्य भी आवश्यक है जिससे प्रभावित लोगों को दवा भोजन आदि आवश्यक सुविधाएँ मिलने पर वे राहत महसूस करते हैं । किन्तु इस समय यह भी बिडम्बना है कि जब नहर तथा उसकी संबंधित शाखाओं में पर्याप्त पानी चाहिए उस समय यह पानी के बिना केवल बर्षाती नाले की तरह दिखाई पड़ रही हैं । यदि नरौरा बांध का वह पानी जो गंगा में छोड़ा जा रहा है । उसी में से कुछ अतिरिक्त मात्रा में पानी संवंधित निचली गंगा नहर व अन्य नहरों में छोड़ा जाता रहे । तो नहरों व रजवाहों एवं माइनरों में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध रह सकता है । जनपद फर्रुखाबाद नहर डिवीजन की गंगा नहर में पानी उचित मात्रा में ना होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं । उनका कहना है कि पानी ना मिलने से खेतो में धान फसल की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं । वहीं जो वेड खेतों में रोपी जा चुकी है वह भी सूख रही है ।

Picsart 25 07 24 16 29 08 852

ऐशी स्थिति में चिंतित किसानों ने नहर विभाग तथा प्रशासन से कृषि कार्य की आवश्यकता अनुरूप नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है । जब इस संबंध में अवर अभियंता नहर सहित अन्य नहर ( सिंचाई ) विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कारण जानने का प्रयास किया गया तो किसी का मोबाइल स्वचआफ तो किसी की फोन घंटी बजती रही परन्तु कोई उत्तर नहीं मिला ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes