KAIMGANJ NEWS मायके बालों ने ससुरालीजनों पर लगाया जहर दे मारने का आरोप – रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पहाड़पुर की बताई जा रही है । जहां महिला की मौत पर मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगा हंगामा खड़ा कर पुलिस से शिकायत की है । इस गांव पहाड़पुर के निवासी सचिन चौहान की 24 वर्षीय पत्नी संध्या की रविवार दोपहर हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर महिला को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर मायके जनपद हरदोई थाना लोनार के गांव बरवन निवासी मृतका के पिता बीरेश पालसिंह सहित परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी का शव देख कर बिलख पड़े। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संध्या की शादी पांच बर्ष पहले सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर पहाड़पुर निवासी सचिन के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर दी। मायके बालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पिता की तहरीर पर पति सचिन , ससुर सत्यपाल सिंह ,सास,ननद गुंजन, चचिया ससुर जितेंद्र सिंह उर्फ लल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes