KAIMGANJ NEWS हुआ चांद का दीदार खुशगवार माहौल में नमाज अता कर गले मिल दी ईद की मुबारकबाद

IMG 20250331 WA0239

KAIMGANJ NEWS- मस्जिदों ईदगाहों पर पहुंच कर रोजेदारों ने अता की नमाज – और – यहीं से शुरू हुआ ईद मिलन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पाक माहे रमजान में पूरे एक महीने तक पूरी शिद्दत व उसूल पसंदगी के साथ रोजे रखे गए । बीती शाम जैसे ही आसमां में चांद का दीदार हुआ वैसे ही हर एक मोमिन के चेहरे पर खुशी झलकती दिखाई देने लगी । खुशी हो भी क्यों ना , क्योंकि जिस मुबारक मौके का था बेसब्री से इंतजार वह खुशनुमा वक्त आ गया । वस ईद उल – फितर का जश्न शुरू हो गया ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

इस मुबारक मौके पर एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब का अनोखा रंग दिखाई दिया । हिन्दू व मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल एकता की नायाब मिशाल पेश कर दोनों ने मिल जुलकर ईद की खुशियां साझा कर दिया मुबारकबाद । गली मोहल्ला गांव वस्ती हर जगह पूरे अमन के साथ लोग गले मिलते दिखाई दे रहे थे । आखिरी दिन चांद का दीदार होते ही रोजदारों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सही समय पर नगर की मस्जिदों के अलावा ईदगाहों में भी भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह से देश की खुशहाली की दुआ की। कायमगंज में ईद उल फितर के मुबारक मौके पर देश की खुशहाली, तरक्की और अमन के लिए हजारों हाथ अल्लाह की बारगाह में सजदे के लिए उठे। माहे रमजान में एक महीने की तपस्या के बाद रविवार शाम चांद का दीदार होते ही रोजदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर नगर और देहात क्षेत्र की करीब 33 मजारों और ईदगाहों में पहुंचे हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तय समय पर नमाज अदा की। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज शाहनूर ने और कम्पिल रोड पर स्थित ईदगाह में मुफ्ती मुंतजिर ने नमाज अता कराई। उसके बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज को सकुशल और शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एसडीएम रविंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर आदि भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ठीक इसी तरह खुशनुमा माहौल में कंपिल – शमशाबाद – नबावगंज सहित जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद – फतेहगढ़ तथा कमालगंज सहित हर जगह पूरी शांति व्यवस्था के साथ जश्न भरे माहौल में खुशियां साझा कर उत्साह पूर्वक ईद – उल – फितर का त्यौहार मनाया गया ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes