KAIMGANJ NEWS सेवा, सुरक्षा व सुशासन पर आयोजित कवि गोष्ठी में व्यक्त किए कवियों , वक्ताओं एवं साहित्यकारों ने सुसंस्कारित बिचार

IMG 20250328 WA0248

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर पालिका परिषद कायमगंज के अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन में सेवा ,सुरक्षा एवं सुशासन सुनिश्चित हुआ है। पहली बार जमीन पर योजनाएं उतर रही हैं और आखिरी पायदान पर योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा सेवा सुरक्षा और सुशासन के मेले में वक्ताओं ने सरकार की 8 साल की उपलब्धियां पर चर्चा की। समापन दिवस पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें कवियों ने सरस काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने श्रोताओं के कहने पर बहुत देर तक काव्य पाठ किया उनकी एक गजल के दो शेर देखिए
नदी किनारे जैसे पेड़ सूख जाए कहीं
इसी तरह से मेरी तिश्नगी है तेरे बगैर ।कहीं पर दिल, कहीं दिमाग ,कहीं तन अपना।
टुकड़े-टुकड़े मेरी मौजूदगी है तेरे बगैर।
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि जो कर न सके कहने वाले योगी ने करके दिखा दिया।
योगी ने यूपी में दोबारा केसरिया झंडा फहरा दिया। ।
व्यंगकार डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ ने छोटी-छोटी रचनाओं के माध्यम से कई व्यंग प्रस्तुत किये । छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा : –
तकदीर से हारा हुआ हारा नहीं होता ,
सब कुछ मिल जाने का कोई पारा नहीं होता।
जाने माने शायर जनाब बहार साहब ने कहा : –
दसियों बार इसे समझाया ।
लेकिन यह दिल बाज न आया।।
जनाब राशिद अली राशिद ने देश की प्रशंसा करते हुए गीत पढ़ा : –
दुनिया में सारे देशों से आला हमारा देश।
बेमिस्ल एकता से निराला हमारा देश।।
नौजवान शायर और नगर पालिका परिषद के सदस्य राहत अली राहत ने अपनी गजलों के माध्यम से कहा
दिलों में मैं की बीमारी बहुत है
जमाने में रियाकारी बहुत है
जहां नफरत की आंधी चल रही हो
वहां छोटी सी चिंगारी बहुत है।
कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार पवन बाथम की वाणी वंदना से हुआऔर संचालन प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने किया। अध्यक्षता डॉक्टर शरद गंगवार ने की। इस अवसर पर कई जाने माने नगर वासी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes