KAIMGANJ NEWS चिकित्सा कैंप लगा की ग्रामीण क्षेत्र में चिकनपाँक्स मरीजों की जांच

IMG 20250120 073238

KAIMGANJ NEWS – जांच में एक ही गांव के चार लोग चिकनपॉक्स प्रभावित मिले – आवश्यक दवाइयाँ वितरित कर दी बचाव की सलाह
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल कस्वा के पास स्थित गांव राईपुर चिंघटपुर में चिकनपॉक्स का प्रकोप बढ़ने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और दवा वितरित की। टीम ने बुखार आदि से संबंधित 43 मरीजों की जांच कर इलाज शुरू किया।
शनिवार को चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम में डॉ. सुनील कुमार, लैब टेक्नीशियन अनूप, एएनएम, आशा और स्वास्थ्य कर्मी रिंकू शामिल रहे। टीम ने चिकनपॉक्स के मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही बचाव के उपाय बताकर सावधानी बरतने की सलाह दी । स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शोभित शाक्य ने बताया कि गांव में बुखार के मरीज मिले है। चिकनपॉक्स के मरीज तीन चार ही है। उनकी ओर से कैंप लगाया गया। जरूरत पड़ने पर आगे भी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। वैसे अचानक ही इस रोग के प्रकोप की खबर से ग्रामीण चितिंत हो रहे हैं । भले ही मौसम परिवर्तन के कारण सामान्य रूप से सर्दी जुकाम तथा बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही हो । किन्तु लोग चिकन पॉक्स की आशंका से परेशान हो उठते हैं । ऐशे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील कर कहा है कि घवराएँ नहीं – बुखार या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होते ही अस्पताल आकर जांच कराएँ । पता लगते ही उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes