KAIMGANJ NEWS वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में व्यापारी नेताओं ने आयकर छूट सीमा 10 लाख निर्धारित करने की रखी मांग

Picsart 25 01 21 07 11 19 908

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
व्यापार मंडल के नेता गण आज तहसील में पहुंचे थेI जहां उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर आयकर सीमा छूट 10 लाख तक करने की पुरजोर मांग की ।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों पदाधिकारियों ने कहा कि आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की जाए। वहीं उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि जीएसटी के भिन्न – भिन्न स्लैब को घटाकर अधिकतम तीन स्लैप में किया जाए। 28 फीसदी जीएसटी का स्लैब अधिक होने के कारण समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि बैकों से नकद लेनदेन की सीमा को बढ़ाकर एक लाख किया जाए। आयकर देने वाले सभी व्यक्तियों को दस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाए। कंपनियों व पार्टनरशिप फर्म को एक ही टैक्स स्लैब में लाया जाए। जीएसटी से सजा का प्राबधान हटाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि बैंक का अवकाश कम किया जाए। ताकि व्यापारी सुबिधानुसार अपना कार्य कर सकें। उन्होंने कहा अनाज, मसाले, दूध, उत्पादन व दवाईयां आदि दैनिक उपयोग की चीजों से जीएसटी हटाई जाए। मंडी समिति जैसे अनावश्यक जैसे लोकल टैक्स को समाप्त किया जाए। जीएसटी में रजिर्स्ड 60 वर्ष के ऊपर के व्यापारियों को पेंशन देने की व्यवस्था की जाए। आयकरदाता व जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियो व उनके परिवार के लोगो के लिए आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर 10 लाख रुपए का व्यापारी हेल्थ सुरक्षा कार्ड बनाया जाए। इस दौरान बित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा गया। ज्ञापन के दौरान व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजीव अग्रवाल, अतुल गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, संगम शाक्य, मुस्तफा, शिवकुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes