KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
चोरियों की यह सनसनी फैलाने वाली घटनाएँ कस्बा व थाना कंपिल की बताई जा रही हैं । यहां थाने से चंद कदमों की दूरी पर मांझगांव मोहल्ले में चोरो ने धाबा बोल कर – 3 बंद घरो से नकदी, जेबर समेत लगभग 15 लाख की चोरी कर ली। इससे हडकंप मच गया। पुलिस ने चोरी वाले घटना स्थलों का मौके पर पहुंच निरीक्षण कर जांच पड़ताल की।
रविवार शाम थाने के पीछे स्थित माझगांव पूर्व मोहल्ला निवासी रामलखन दुबे अपना मकान बंद कर अपने पुत्र रजनीकांत के साथ दवाई लेने एटा गए थे। सुबह उठे पड़ोसियों की नजर रामलखन के मकान के दरवाजे के टूटे पड़े ताले पर पड़ी तो अवाक रहे गए। उन्होंने सूचना रामलखन को दी। वह मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर में अलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर जेवर, 1लाख 45 हजार की नगदी पार कर ली। चोरी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने बताया चोर उसके घर से 11 लाख की चोरी कर ले गए। शातिर चोरो ने मोहल्ला माझगांव पूर्व के ही रामसिंह के बंद घर के ताले तोड़कर जेवर व नगदी पार कर ली। रामसिंह घर में ताला डालकर 15 दिन पहले दबाई लेने दिल्ली गए थे। जहां मोहल्ला में ही रहने वाले उनके नजदीकी रिश्तेदार अजय ने मामले की सूचना रामसिंह व थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। शातिर चोरों ने मोहल्ला माझगांव पूर्व के ही पप्पू के घर के दूसरे बंद घर को निशाना बनाया। उसके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गए। अलमारी व बक्शे में रखे 15 हजार की नगदी, पीतल के वर्तन, जेवर चोरी कर फरार हो गए। पप्पू जब सुबह दूसरे घर में पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। तीनो पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उनका प्रयास है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाये ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun