कायमगंज/ फर्रुखाबाद 11 फरवरी 2022
अपमिश्रित द्रव्य युक्त अवैध कच्ची शराब का धंधा क्षेत्र में कुटीर उद्योग की तरह पनप रहा है। इसकी सच्चाई आए दिन थोड़ी बहुत मात्रा में बरामद की जाने वाली कच्ची शराब की हकीकत खुद बता रही है। आज भी 20-20 लीटर के दो प्लास्टिक बाले जरीकेनो में भरी हुई अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एवं कोतवाली पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन एवं नहर के मध्य बसे गांव श्याम नगर- मजरा मझोला में दबिश दी । इस गिहार बस्ती के पीछे स्थित बगिया में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनकी घेराबंदी करके संयुक्त टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 20-20 लीटर प्लास्टिक के जरीकैनो में भरा हुआ अपमिश्रित द्रव्य अवैध कच्ची शराब प्राप्त हुई। पूछताछ एवं जामा तलाशी के दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार गिहार पुत्र इंदरसिंह निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली कायमगंज एवं दूसरे ने अपना नाम पप्पू उर्फ रामकुमार पुत्र रामचरण निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना व जिला मैनपुरी बताया। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दोनों का चालान कर दिया गया।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug