Uttar Pradesh news साभार : –
लखनऊ – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
यूपी के औरैया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग ने अपने पिता, दादा और चाचा पर आरोप लगाया है कि तीनों एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। जानें पूरी कहानी..!!
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, एक गर्भवती 12 साल की नाबालिग लड़की को अपने ही सगे रिश्तेदारों, खून के रिश्ते के पिता, दादा और चाचा ने एक साल तक हवस का शिकार बनाया। पीड़िता थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, उसकी दर्द भरी दास्तां सुनकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। पीड़िता अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके अपने सगे दादा, पिता और चाचा ने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। वह दो महीने की गर्भवती है और इसके जिम्मेदार उसके अपने हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के आरोपी दादा, पिता और और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
दादा, चाचा और पिता ही बनाते थे हवस का शिकार !!
– यह शर्मसार करने वाली घटना यूपी के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक नाबालिग बच्ची ने अपने दादा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता किसान हैं और दादा, चाचा बकरियां चराते हैं। करीब डेढ़ माह पहले नाबालिग की मां की मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से दादा खेत में ले जाकर और पिता, चाचा कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी करते थे। उन्होंने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी !!
=”चाची और दादी ने दवा खाने की सलाह दी” =
पीड़िता अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हवस का शिकार पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने दादी और चाची को यह बात बताई लेकिन वो लोग नहीं माने। उन्होंने दवा खाने की सलाह दे दी। फिर जब यह बात आरोपियों के कानों में पड़ी तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसी बीच पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और दिबियापुर अपनी मौसी के यहां पहुंची और उनको यह सारी बात बताई और फिर थाने पहुंची !!
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov