Farrukhabad news शराबी पति से परेशान महिला ने अपनी परेशानी बता कहा साहब करता है बहुत पिटाई

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

Farrukhabad news -बिलखती महिला ने समाधान दिवस में कहा कि खाने-पीने के लाले,नहीं देता गुजर बसर के लिए एक फूटी कौड़ी तक
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शराब की लत ने न जाने अब तक कितनों की जान ली । वहीं अनगिनत परिवारों को तबाही के मुंह में धकेल दिया । लेकिन फिर भी न जाने क्यों गलत आदत लगातार लोग बनाए हुए हैं ।आज ऐसी ही एक दर्द भरी दास्तां लेकर परेशान महिला थाना दिवस में पहुंची । बताया गया कि क्षेत्र के गांव कुबेरपुर की निवासी शगुफ्ता ने फरियाद की कि साहब पति शराब पीकर पीटता है और पालन पोषण के लिए रुपए नहीं देता है। उसके सामने आर्थिक संकट भीषण परेशानी के साथ गहरा गया है। शगुफ्ता ने फरियाद कर कहा कि साहब शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। वह शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। इस कारण वह मायके आ गई। इसके बाद भी उसका पति मायके आकर मारपीट करता है। बेटी के बीमार होने पर रुपए मांगे तो नहीं दिए। वह परिवार का गुजर बसर कैसे करे। क्षेत्र के अल्लापुर निवासी मुन्नादेवी ने कहा उसके पति के निधन के बाद उसके ससुर दो हजार रुपए गुजारा भत्ता देते थे। इसके बाद ससुर का भी निधन हो गया। अब उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। ससुराल वाले मदद नहीं कर रहे है। रानीपुर गौर गांव के सत्यपाल, पन्चू, रामखिलाड़ी आदि ने फरियाद की उनके खेत को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग कब्जा कर रहे है। विरोध करने पर मारपीट व लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। इस दौरान शिकायतों को जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों सौंप दिया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर रामअवतार समेत राजस्व कर्मी व संबंधित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes