KAIMGANJ NEWS पत्नी से प्रताड़ित पति पर ही पत्नी द्वारा लगाया गया मारपीट का आरोप जांच में निकला झूठा

Picsart 24 12 28 14 22 01 667

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अक्सर यही शिकायतें प्राप्त होती रही हैं कि पति पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित करता है । लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पति पर लगाया गया मारपीट का आरोप जांच में फर्जी पाया गया । बताया गया कि दो बच्चे रोते हुए कोतवाली पहुंचे । जहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उसके पिता, उसकी मां को मारपीट रहे हैं। जब मौके पर पहुंच कर महिला पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला मारपीट पत्नी ने की थी। जबकि बेचारे पति की ही पिटाई की गई थी । शनिवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी दो नावालिग बच्चे रोते हुए कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रामअवतार से कहा कि अंकल हमारी मां को पापा शराब पीकर मार रहे हैं। बच्चों की दर्दभरी दास्तां सुनकर पुलिस भी पसीज गई और पुलिस फौरन हरकत में आई। इस पर इंस्पेक्टर ने बच्चों के साथ महिला दरोगा पूजा पाल को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। जहां महिला पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति ने नहीं, पत्नी ने पति को पीटा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत पर जांच कराई गई थी । जिसमें पत्नी ने पति के साथ मारपीट की थी। मामले में पति ने परिवार की इज्जत की बात कहते हुए किसी भी तरह की फिलहाल कार्रवाही करने से मना कर दिया है ।
=
सट्टा पर्ची सहित दो सटोरिया गिरफ्तार
कायमगंज –
अलग – अलग स्थानों पर मुखविर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी दीपक उर्फ सरदार को हमीरपुर के पास 370 रुपए व सट्टा पर्ची व प्रेमनगर स्कूल के पीछे गांव के ही मुकेश को 1310 रुपए व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संशोधित जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes