KAIMGANJ NEWS बाढ़ पीड़ितों ने हल्का लेखपाल पर सुविधा शुल्क उगाही का लगाया आरोप

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

KAIMGANJ NEWS, सुविधा शुल्क लेने के बाद भी सीएम पोर्टल पर दर्ज नहीं कराए 24 मामले
कायमगंज /फर्रुखाबाद7 दिसम्बर024
गंगा तटीय क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने घरों के साथ ही खेतों में खड़ी फसलें अपनी विनाश लीला से बर्बाद कर दी थीं । शासन द्वारा प्राकृतिकआपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया था । जिसका क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा सर्वे भी किया गया । लेकिन इसमें भी सही ढंग से कार्य न होने के कारण ,कर दिया राजस्व कर्मियों ने किसानों के लिए परेशानी का सबक पैदा । बाढ़ की विनाश लीला से बुरी तरह प्रभावित हुए – कंपिल क्षेत्र के गांव मिस्तनी के दर्जनों बाढ़ पीड़ित किसानों ने तहसील पहुंच शिकायत करते हुए कहा कि बाढ़ के समय उनकी फसलें बर्बाद हो गई थीं। इसको लेकर तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व कर्मियों ने सर्वे किया था। आरोप है कि इसके एवज में क्षेत्रीय लेखपाल ने किसानों से मुआवजे के नाम पर किसी से 12 हजार तो किसी से 8 हजार तो किसी से 5 हजार रुपए सुबिधा शुल्क के रूप में वसूले थे। इसके बाद भी 24 फाइलें पोर्टल पर दर्ज नहीं कराई गई। इससे वह लाभ लेने के लिए बंचित रह गए। किसानों का कहना है इस बारे में वह कई बार तहसील के चक्कर लगा चुके है। अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेखपाल ने ना तो फीड़िंग कराई और न ही लिया गया सुबिधा शुल्क वापस किया गया है। इसको लेकर किसान कुशपाल सिंह, सोनू सिंह, हरवीर सिंह, राजवीर, महेश, रेशमा देवी, सुखदेवी, रामवीर, संगीता आदि ने सीडीओ को कई शपथ पत्र सौंपे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए गए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes