KAIMGANJ NEWS दलित ने संप्रदाय विशेष के लोगों पर प्रताड़ित कर आवास खाली करने का लगाया आरोप

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

KAIMGANJ NEWS-इसी तरह अन्य कई कारण गिनाते हुए दलित ने की कार्यवाही की मांग
कायमगंज /फर्रुखाबाद 7 दिसंबर 2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव हमीरपुर लालबाग मजरा हमीरपुर खास के निवासी एक दलित ने एक संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों पर प्रताडित कर आवासीय योजना में मिला आवास खाली कराने के साथ ही शौचायल प्रयोग से वंचित करने तथा खराब हो चुके पुराने पेयजल वाले नल को पुनः लगवाने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है । इस बारे में उसका कहना है कि वह अपनी फरियाद सीएम पोर्टल पर भी कर चुका है । आज समाधान दिवस में शिकायती पत्र सोंप कर इस ग्राम के निवासी हरीराम पुत्र वसंतलाल कोरी कहा कि वह 50 वर्ष पूर्व से इसी जगह रहता चला आ रहा है। मेरे ही गांव के सलीम खाँ पुत्र अच्छन खाँ ने वेवजह विवाद खड़ा कर दिया है कि तुम्हारे पूर्वजों ने हमारी जगह में यह मकान बनवा लिया है । इस मकान को खाली कर दो । मेरे द्वारा इस मामले में न्यायालय में वाद दायिर किया गया है । उसका कहना है कि मेरे उक्त मकान में आज तक शौचालय आदि नही बना है, जब भी शौचालय के लिए आवेदन करता हूं तो वह सरकारी कर्मचारियों को गुमराह कर देते हैं । इस मकान में मैंने अपना स्वयं का हैन्डपम्प लगाया था जो कि काफी समय से खराब हो गया है । जब उक्त हैन्डपम्प ठीक कराने को मिस्त्री को लाता हूं, तो उसे डरा धमका कर भगा देते हैं । जिससे पीने के पानी का भारी संकट है । करीव 300 मीटर दूर से पीने का पानी भरकर लाना पडता है । जवकि गांव की सार्वजनिक टंकी की पाइप लाइन की खुदाई मेरे इस मकान की हो रही थी। तो लेवर को भगा दिया और पाइप लाइन नहीं पडने दी । मेरे पास सरकारी योजना के अर्न्तगत पक्का मकान तथा शौचालय व हैन्डपम्प व टंकी पाइप लाइन नहीं है। जैसे कारण बताते हुए हरीराम ने उचित कार्यवाही भी मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]