KAIMGANJ NEWS -लाईसेंस व बकाया मामलों के लिए गठित की आधा सैकड़ा राजस्व कर्मियों की 25 टीमें
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
किसानों की ओर से लगातार मिल रही मंडी समिति में अनियमिताओं की शिकायतों पर तहसील प्रशासन आखिर सचेत हुआ । एसडीएम रवींद्र सिंह ने इसको लेकर आधा सैकड़ा लेखपालों की 25 टीमें गठित की, जो आढ़तियों के लाईसेंस व बकाया मामलों की जांच कर अपनीआख्या देंगी। जब एसडीएम रवींद्र सिंह मंडी समिति स्थित मंडी सचिव कार्यालय पहुंचे। जहां कक्ष बंद मिले। एसडीएम ने गार्ड से कक्ष खुलवाने को कहा तो गार्ड ने सचिव के पास चाबी होने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि रविवार को मंडी समिति में सर्वे तय था। इसको लेकर संबंधित के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। इसके बाद एसडीएम ने परिसर का निरीक्षण किया। एसडीएम को देख व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारी नेता आदेश अग्निहोत्री, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि ने मंडी समिति में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि वाटर कूलर व हैंडपंप खराब है। साफ सफाई नहीं होती है। गंदगी के अंबार है। इस पर उन्होंने संख्त निर्देश दिए। उसके बाद एडीएम कई गल्ला आढ़त की फर्मों पर पहुंचे। जहां लाईसेंस के बारे में जानकारी की। एक आढती के यहां कर्मचारी से टीनशेड में धान भरा होने पर जानकारी की। इसके बाद एसडीएम गेट नंबर एक पर पहुंचे। जहां कांटा आपरेटर उपस्थित ही नहीं मिला। इसके बाद तौल कक्ष खुलवाया गया। जहां कम्प्यूटर पर धूल जमी थी। एसडीएम को बताया कि यहां कांटा तौल होती ही नहीं है। कांटा खराब है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आपरेटर को बुलाया जाए। इस दौरान एसडीएम ने समिति के कर्मचारियों से तंबाकू गेट पास को लेकर भी जानकारी की। इसके बाद एसडीएम किसानों से रूवरू हुए। किसानों का कहना था कि टीनशेड खाली कराए जाएं क्योंकि यह जगह किसानों के माल रखने वाली है । किसानों ने कहा कि आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़वाया जाए। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया। इस दौरान टीनशेड खाली कराने को लेेकर व्यापारियों ने विरोध किया तो किसानों से नोकझोक होने लगी। किन्तु एसडीएम ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep