Farrukhabad news धोखा दे दूसरी शादी करने जा रहे पति के खिलाफ सबूत ले पहुंची प्रेमिका थाने

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

Farrukhabad news – शिकायत मिलने पर पुलिस युवक को लाई थाने
फर्रुखाबाद :-
जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी युवक सुरजीत दिवाकर दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं दिल्ली में ही जनपद कन्नौज के कस्बा सकरावा की निवासी एक युवती कॉल सेंटर पर काम करती थी । दोनों आपस में मिले तो बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया ‘ धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए ।बदली परिस्थिति के साथ दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ । जब दोनों की दीवानगी परवान चढ़ी तो एक दूसरे का साथ निभाने का वादा कर उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली । युवक युवती कि इस प्रेम कहानी की जानकारी उनके परिजनों को नहीं मिल पाई थी । इसीलिए युवक सुरजीत के परिजनों ने सुरजीत की शादी कहीं दूसरी जगह से तय कर ली । विवाह से पहले की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं । इसी माह की 22 तारीख को उसकी बारात जानी थी । जिसकी जानकारी किसी तरह कॉल सेंटर पर काम करने वाली सुरजीत की प्रेमिका को लग गई । बस क्या था कि युवती अपने वैवाहिक प्रमाण पत्रों को लेकर सीधे थाना नवाबगंज जा पहुंची ‘ जहां उसने अपनी पूरी बात बताकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई के साथ ही सहायता की गुहार लगाई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस गांव सलेमपुर जा पहुंची । जहां सुरजीत के घर में लगा मंडप तथा अन्य शादी की रस्में खुशी के साथ होती देखकर पुलिस को विश्वास हो गया कि युवती की बात सही है । इसके तुरंत बाद पुलिस ने युवक सुरजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और थाने ले आई । सुरजीत थाने पहुंच गया । जहां उसकी प्रेमिका पहले से ही मौजूद थी । दोनों का आमना सामना करा – कर पुलिस ने फिर एक बार मामले की सच्चाई जानने का प्रयास किया । इसी बीच सुरजीत के परिजन भी थाने पहुंच गए । दोनों ओर से मानमनोब्ल के साथ समझौते की बात चलती रही । लेकिन समाचार लिखे जाने तक जहां युवती अपनी जिद पर अड़ी थी । वहीं युवक पुलिस हिरासत में थाने पर ही मौजूद था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes