Farrukhabad news- मृतका एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय की टीचर थी और कायमगंज – कंपिल वाईपास पर टीचर्स कालोनी में रहती थी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दो बच्चों की मां 35 वर्षीय महिला की किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बताया गया कि 35 वर्षीय संध्या पत्नी चरण सिंह कायमगंज नगर के सीपी टीचर्स कॉलोनी में निवास करती थी । रविवार वाले दिन शाम को मृतका की मां उसके आवास पर पहुंची तो मां को मृतका के पर्स से तीक्ष्ण गंध महसूस हुई । जब उसने पर्स खोल कर देखा तो पर्स में दो कीटनाशक गोलियां रखी हुई मिली ।संध्या बदहवास हालत में मृत प्राय : जैसी स्थिति में पड़ी हुई थी । जिसे उपचार के लिए तत्काल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने तथा जांच करने के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । मृतका अपने पीछे अपनी 7 वर्षीय बेटी अनवी तथा 5 वर्षीय बेटे अभिनय को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई । महिला ने जहर का सेवन स्वयं किया या क्या परिस्थित रही जिससे जहर पीड़ित महिला की मौत हो गई । घटना के पीछे का क्या कारण रहा अब तक इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी । सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था l मृतका संध्या मूल रूप से कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर की रहने वाली थी । जबकि उसकी शादी कायमगंज क्षेत्र के ही गांव बराविकू में हुई थी ।बताया गया कि संध्या का पति विद्युत विभाग में संविदा कर्मी पर नियुक्त है । महिला टीचर्स कॉलोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थी । उसकी मौत की सूचना पर उसके मायके गांव अताईपुर से भाई राहुल मौके पर पहुंचा था । बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद भी शायद पति ने वहां जाना उचित नहीं समझा । ऐसा क्यों हुआ क्या घबराहट में भयभीत होने से पति वहां नहीं गया या फिर कोई और कारण रहा ।स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी थी । हो सकता है पुलिस विवेचना में घटना के पीछे का राज खुलकर सामने आ जाए l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug