KAIMGANJ NEWS तिलक भोज में भोजन खाने बाले हुए फूड़ प्वाइजिंग का शिकार

Picsart 24 11 12 05 51 39 457

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रविवार को देर शाम कायमगंज नगर के पास स्थित गांव गढ़ी कुबेरपुर निवासी रक्षपाल के पुत्र का तिलक चढ़ाई का कार्यक्रम था। तिलक में खाना खाने से मंयक, नीरज. शिवम, अर्जुन, मीरा, अल्का, रोली, राजपाल, अभिषेक, गौतम, राजपाल, अभिषेक, गौतम, सरला देवी, सुखराम, सीमा, प्रमोद, शकुंतला, विमलेश, यश व हंसराम आदि की अचनाकन हालत बिगड़ गई। एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। परिजन सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सभी का उपचार जारी था ।

शादी से पहले लड़की को बदनाम करने के लिए शरारती भेज रहा होने वाली ससुराल वालों को अश्लील मैसेज – रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के पास वसे एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसने अपनी पुत्री का विवाह जनपद हरदोई से तय किया था। 4 अक्टूबर को उसकी पुत्री की वरीक्षा व 6 अक्टूबर को उसकी पुत्री की गोद भराई गांव में हुई थी। उसका कहना है कि उससे ईर्ष्या रखने वाले लोगों ने उसके होने वाले दमाद को उसकी पुत्री के चरित्र पर आरोप लगाते हुए कई मैसेज भेजे। जिसके कारण उसकी पुत्री की शादी टूटने की कगार पर है। पुलिस ने पीडित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
=
आटो पलटा महिला घायल
कायमगंज।
कंपिल क्षेत्र के गांव शाहीपुर निवासी जयश्री किसी काम से कायमगंज ऑटो से आ रही थी। तभी कायमगंज कंपिल मार्ग स्थित गांव रायपुर के पास सामने आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में ऑटों अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटों चालक ऑटों छोड़कर फरार हो गया। आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने एंबलेंस की मदद से जयश्री को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पतालत फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
=
छत से गिरा ग्रामीण हालत गंभीर
कायमगंज ।
कायमगंज क्षेत्र के गांव लुधैईया निवासी आशाराम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes