KAIMGANJ NEWS आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें ही हुई प्राप्त

Picsart 24 11 05 08 16 10 177

KAIMGANJ NEWS – कुल 28 शिकायतों में से 02 का किया गया मौके पर निस्तारण

–18 विभागों को भेजा गया कारण बताओं नोटिस
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जन सुविधा तथा विवादों के निस्तारण हेतु आज फिर पहले की तरह संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कायमगंज रविंद्र सिंह ने की। इस दौरान 18 विभागों के अधिकारी तहसील दिवस में नहीं पहुंचे इस बार हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए 18 विभव को कारण बताओं नोटिस भेजा गया है। इस अवसर पर क्षेत्र से 28 ऐसे लोग जो किसी न किसी समस्या से परेशान थे । समस्या निस्तारण की उम्मीद लेकर समाधान दिवस पटल पर पहुंचे । यहां पहुंचे लुधैइया नगारिया के ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने दबंगों द्वारा किए गए कब्जे से नाली तथा भूखंड को कब्जा मुक्त कराने एवं वहीं इन्हीं ग्राम प्रधान ने बंजर भूमि पर वहां के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत करते हुए प्रशासन से समाधान करने की मांग की है। जबकि कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली स्थित प्राचीन खंडेश्वरी मंदिर की भूमि पर इसी गांव के कुछ दबंगों द्वारा जबरिया कब्जा करने की मंदिर के महंत ने शिकायत करते हुए सहायता की मांग की है । समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रेम नगर निवासी अजय कुमार ने लिखित पत्र देकर जमानत पर रिहा सजायाफ्ता अपने मामा की मृत्यु की सूचना देते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही, जबकि गंगा तट शमशाबाद थाना क्षेत्र के घटिया घाट पर रह रहे कुछ साधुओं ने दूसरे साधुओं पर अवैध रूप से घाट की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हो रहे कब्जों को रोकने की मांग की , इसी तरह अन्य स्थानों से आए फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र सौंप कर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई l आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर , नायब तहसीलदार अनवर हुसैन तथा संबंधित अन्य विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 29 04 17 39 964

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes