राजेपुर फर्रुखाबाद 10 फरवरी
जनपद में थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर जटपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित तालाब में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कंकाल की शिनाख्त होने पर उसकी पहचान शहर कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बुरा वाली गली का निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार के रूप में हुई। दिलीप राजेपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर कैंटीन चलाने का काम करता था। उसी ठेके पर उसके बहनोई विकास गुप्ता शराब बिक्री का काम किया करते हैं।बताया जाता है कि 20 जनवरी 2022 को दिलीप को शराब पीने से मना करने पर जीजा से वाद विवाद हो गया था। गुस्साया दिलीप कैंटीन से उठकर कहीं चला गया था। उसे शाम को तलाश किया गया । लेकिन उसका पता न चल सका। दिलीप के गायब होने की जीजा विकास गुप्ता ने राजेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।आज सुबह उसका कंकाल तालाब में पड़ा मिला ।जीजा विकास गुप्ता ने कपड़ों से दिलीप की पहचान की। जिसकी सूचना चौकीदार ने थाने पर दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा राजेपुर थाना अध्यक्ष दिनेश गौतम पुलिस बल के साथ मौके मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May