KAIMGANJ NEWS अलग – अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल – तीन की हालत गंभीर

Picsart 22 12 23 19 24 48 122

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
गांव शिवरईमठ के पास बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गया । हालत गंभीर बनी हुई है। घायल पति अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस जा रहा था। जनपद एटा के थाना नयागांव के ग्राम नगला बरी निवासी नीलेश अपनी पत्नी ममता को मायके छोड़ने बाइक से उलियापुर आया था। देर शाम वह वापस जा रहा था। रास्ते में शिवरईमठ के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें नीलेश गंभीर घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं फर्रुखाबाद के सैनिक कालोनी निवासी नितिन कुमार का दस वर्षीय पुत्र राघव, क्षेत्र के गांव मऊरशीदाबाद के किला निवासी सोनी, धर्मवीर का 15 वर्षीय पुत्र आकाश, क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी अनिल कुमार की 7 वर्षीय पुत्री सौम्या घायल हो गई। आसपास के लोगो ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद राघव को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
तीसरी घटना में जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव भदकी निवासी प्रीती को उसका भाई रामदास दो दिन पहले अपने घर मूसेपुर बुलाकर लाए थे। जब वह वापस छोड़ने जा रहे थे। तभी प्रीती की साड़ी बाइक के पहिए में उलझ गई । जिसमें वह गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजन सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भी डाo राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes