KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद
तहसील समाधान दिवस में 114 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी लाभार्थियों ने राशन न मिलने का मामला उठाया, जिसमें जांच के निर्देश दिए गए।
शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान फरियादियों में क्षेत्र के गांव कलाखेल निवासी गुरुदेव ने फरियाद की और कहा कि गांवों जाने वाले रास्ते को गांव के ही दो लोगों ने चबूतरा आदि बनवाकर अतिक्रमण कर लिया है अतिक्रमण को हटवाया जाए। उसका कहना है कि वह कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी वेवा आस्था दुबे ने फरियाद में कहा कि उसकी कृषि भूमी को संक्रमणीय कराकर गांव के ही दो लोगों ने उसके खेत की मिट्टी को उठा लिया है। क्षेत्र के गांव भटासा निवासी आघा दर्जन से अधिक लाभार्थी महिलाए पहुंची जहां उन्होने आंगनबाड़ी पर राशन न बाटने का आरोप लगाया। कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सडी, होतेपुर, मटिया, जैदपुर के दर्जनों ग्रामीण ने फरियाद की पिछले 11 दिन से बिजली नहीं आ रही है। जिससे टयूवेल व समर पंप नहीं चल पा रहे है। धानों की गेड़ खराब हो रही है। जेई फोन नहीं उठाते है। नगर के मोहल्ला सदबाड़ा निवासी सारिका ने फरियाद की उसके ससुरालीजनों ने दहेज में दो लाख अतिरिक्त मांग को लेकर घर से निकाल दिया। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही आरोपित पर छेड़छाड़ कर अभद्रता का आरोप लगाया। तुर्कललैया निवासी अजय कुमार ने एसडीएम से फरियाद में कहा सरकारी गांधी चबूतरे व खेल के मैदान पर गांव के ही दंबग लोग कब्जा किए हुए है चबूतरे व मैदान को कब्जा मुक्त कराया जाए। क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शाबाज ने कहा कि उसका पुत्र इंटर कालेज के पास खेल रहा था। गांव के चार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। कंपिल क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी अनिल राजपूत ने कहा कि उसने एक दुकानदार से उसने मक्का का बीज लिया लेकिन मक्के की फसल में भुट्टा नही आया। जिससे उसका नुकसान हो गया। इस अवसर पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, एसडीओ विनोद कटियार, सीओ अरुन कुमार, सीओ वन विभाग राजेश कुमार, डॉ जितेन्द्र सिंह बहादुर आदि मौजूद रहे। वही वन विभाग के सीओ राजेश कुमार ने उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा के साथ तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान सीओ, एसडीएम व तहसीलदार ने ग्रामीणों को पौधे वितरित किए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न
Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep