KAIMGANJ NEWS नगर के तालाब में भरे कचरा के दलदल में फंसा युवक – पुलिस ने निकाला बाहर

IMG 20240511 WA0172

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद ।

कायमगंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला नोनियमगंज में स्थित तालाब जिसमें कचरा भरा होने के कारण दलदल जैसा बन गया है । किसी तरह भटक कर एक युवक इसी तालाब के दलदल में जाकर फस गया । युवक ने काफी प्रयास किया लेकिन वह बाहर आने की बजाय दलदल में और धसता गया । संयोग से उसी समय नोनियमगंज निवासी आशू भारद्वाज ने उसे देख लिया । स्थिति की गंभीरता से आशू ने डायल पुलिस 112 को अवगत कराते हुए सूचना दी । बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे डायल 112 के आरक्षी अजीत सिंह तथा होमगार्ड जवान राम प्रवेश ने दलदल में फंसे युवक को निकलने का प्रयास शुरू कर दिया । इसी बीच मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप भी वहां पहुंच गए थे । काफी प्रयास के बाद पुलिस ने दलदल में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया । बाहर निकालने के बाद पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम नेत्रपाल निवासी बगिया मंगूलाल कायमगंज बताया । दलदल से निकाले गए युवक को पुलिस नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई । जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया । पुलिस के मानवीय व्यवहार की वहां मौजूद लोग प्रशंसा कर रहे थे l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes