KAIMGANJ NEWS-133 वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धावनत् होअंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
– बाबा साहब के आकर्षक चित्रों वाली सजी-धजी झांकियां के साथ नगर भ्रमण पर निकाला जुलूस
कायमगंज ,फर्रुखाबाद 14 मार्च 2024
संविधान शिल्पी भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जयंती पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कायमगंज नगर के बाईपास दुर्गा टॉकीज के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने विविध रंगों के पुष्पों से बनी हुई मालाएं पहना कर समता मूलक समाज के प्रणेता को नमन किया । इसके बाद बड़ी संख्या में लोग आकर्षक चित्रों से सुसज्जित झांकियां के साथ जुलूस के रूप में नगर भ्रमण पर निकल पड़े ।प्रतिमा स्थल से चला जुलूस ट्रांसपोर्ट चौराहा होता हुआ नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करने के उपरांत सराय पटेल स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के प्रांगण में पहुँच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया । जहां वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए बताया कि अपने प्रारंभिक जीवन काल से लेकर अंतिम सांस तक बाबा साहब हमेशा मानवता के लिए कार्य करते रहे । उन्होंने दुनियां का सबसे सुंदर सर्वहित वाला संविधान भारत को दिया । इस संविधान से देश के हर नागरिक को समता पूर्ण तरीके से जीवन जीने का सुअवसर प्राप्त हुआ । कहा गया कि बाबा साहब ने पाखंडवाद छुआछूत जातिवाद सती प्रथा बाल विवाह को प्रतिबंधित कर देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता पूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया । उनका कहना था कि संगठित संघर्षशील और शिक्षित समाज ही उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकता है । इसलिए संगठित हो शिक्षित बनो और अहिंसात्मक ढंग से संघर्ष करते हुए अपने अधिकार प्राप्त करो । सभा के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े ऐसे अनेकों प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि बाबा साहब ने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए मानवता के लिए जो कार्य किए । इसीलिए बेआज भी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं । सभा अवसर पर कहा गया कि आज हम लोग जिस युग पुरुष की जयंती मना रहे हैं । वास्तव में वही हमारे लिए आदर्श हैं । वक्ताओं ने बाबा साहब के दिए मार्गदर्शन के अनुसार आचरण करने को ही उनके प्रति समर्पित भाव से समर्पण की गई सच्ची श्रद्धांजलि बताया। जयंती अवसर पर अजय पाल बुद्धिस्ट – सोनेलाल बौद्ध – राम सिंह एड० – बीपी सिंह – मनोज कुमार -महेंद्र सिंह -प्रताप सिंह -सुनीत सिद्धार्थ – राम गोपाल – सुरेश चंद्र – नरेंद्र सिंह – विजय कुमार – मूलचंद – हर्ष कुमार – राम रूप बौद्ध -भगवान दास आदि वक्ताओं ने बाबा साहब को नमन कर सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov