KAIMGANJ NEWS-तकनीकी खराबी के चलते गत पूरी रात बंद रहा मिल, गन्ना लादे वाहन लिए खड़े रहे किसान
कायमगंज /फर्रुखाबाद 28 मार्च 2024
इस पूरे गन्ना पेराई सत्र भर दि किसान सहकारी चीनी मिल तकनीकी खराबी के चलते बार-बार बंद होता रहा और बेचारे किसान सर्दी या गर्मी मौसम की मार सह कर परेशान होते रहे । इसी बीच आज पेराई सत्र समाप्त करने का दूसरा नोटिस भी मिल प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया । जारी नोटिस के अनुसार यदि गन्ना सप्लाई पर्याप्त मात्रा में और दिए गए समय में नहीं आती है तो पेराई सत्र 30 मार्च 24 को शाम 6:00 बजे से बंद कर दिया जाएगा । मिल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस सत्र में अब तक 12 लाख 80 हजार कुंतल गन्ना की पेराई की जा चुकी है । पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है । इसलिए खेतों में खड़े गन्ने की कटाई तथा छिलाई की गति भी धीमी हो गई है । संभवत इसी कारण मिल में गन्ना कम मात्रा में पहुंच पा रहा है । जबकि मिल प्रशासन का मानना है कि अब क्षेत्र में गन्ना बहुत कम मात्रा में रह गया है । गुरुवार वाले दिन इस स्थिति में जब मिल द्वारा गन्ना सप्लाई पर्चियां को फ्री कर दिया गया तो काफी तादाद में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर गन्ना तौल के लिए मिल की ओर जाते दिखाई दिए । लेकिन इससे पहले ही बुधवार वाली रात को मिल में लगभग 11:00 बजे तकनीकी कमी आने की वजह से पेराई का काम पूरी तरह बाधित हो चुका था । जो किसान मिल परिसर में गन्ना लेकर आए थे । वह सभी गन्ना तौल होने के इंतजार में परेशान होते रहे । किसी तरह काफी प्रयास के बाद गुरुवार की सुबह लगभग दिन के 8:00 बजे तकनीकी खराबी सही होने के बाद पेराई शुरू हो सकी । मिल प्रशासन का कहना है कि 30 मार्च तक का समय दे दिया गया है । इस बीच जिसे भी अपना गन्ना मिल में लाना है, ला सकता है । इसके बाद पेराई बंद हो जाएगी । मिल के अनुसार मिल बंदी की सूचना नोटिस के अतिरिक्त किसानों को और दूसरे माध्यमों से भी कई बार उपलब्ध कराई जा चुकी है। गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति के बारे में बताया गया कि 29 फरवरी 2024 तक क्रय किए गए गन्ना मूल्य का अब तक 36 करोड़ 10 लाख रुपया गन्ना उत्पादक कृषकों को भुगतान कर दिया गया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr