Kaimganj news –चीनी मिल ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा गार्ड को चाकू से गोदकर किया घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-एक ज्ञात तथा दो अज्ञात के विरुद्ध घायल गार्ड के भाई ने दी पुलिस को तहरीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सुरक्षा गार्ड पर हमला कर उसे लाठी डंडों तथा चाकू से गोदने की घटना सहकारी चीनी मिल परिसर के अंदर बनी आसवानी इकाई के सामने की बताई जा रही है । घटना के संबंध में घायल गार्ड के भाई विजय ने बताया कि उसका भाई संजीव कुमार उर्फ लालू पर उस वक्त हमला किया गया । जब वह घर से चीनी मिल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था । जैसे ही मिल परिसर में स्थित आसवानी इकाई के पास पहुंचा ।वैसे ही अचानक पीछे से लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया ।उसका कहना है कि हमलावरों ने चाकू से भी प्रहार किया । जिससे उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं । हमले से उसके भाई की जहां हालत गंभीर है । वहीं वह उसे रक्त रंजित हालत में मिला था । उसने बताया कि भाई पर हुए हमले की सूचना उसे जैसे ही मिली वैसे ही वह मौके पर पहुंचा । लेकिन तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे । लहू लोहान हो चुके अपने भाई को लेकर विजय कोतवाली पहुंचा । जहां उसने इस प्रकरण में एक आरोपी के नाम का खुलासा करते हुए दो अज्ञात सहित तीन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी । पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है । उधर लहू लोहान हुए चीनी मिल गार्ड संजीव कुमार को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहां उसका प्रथम उपचार तथा चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एक्सरे की एडवाइज दे ,जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । इस घटना से चीनी मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड्स व अन्य स्टाफ में भय युक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes