Kaimganj news –साइकिल सवार दिहाडी मजदूर की अजात वाहन की टक्कर से हुई दु:खद मौत

Picsart 24 03 15 21 05 39 455

Kaimganj news- मझोला गांव से स्कूल की पुताई कर साथी श्रमिकों के साथ घर वापस लौटते समय हुई घटना
– बृद्ध मां – पत्नी एवं तीन मासूम बच्चों बाले परिवार का छिन गया सहारा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मार्च 2024
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव फार्म नगला निवासी 28 बर्षीय अरविंद पुत्र अमर सिंह उर्फ पहलवान अपने साथी रिश्ते में मामा लगने वाले मजदूर दिनेश तथा बृजेश के साथ साइकिल द्वारा पुताई का काम कर घर लौट रहे थे । तभी रास्ते में गांव शिवरई बरियार के सामने स्थित पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने अरविंद की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश व बृजेश के द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया । जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अरविंद अपने मामा दिनेश तथा बृजेश के साथ ग्राम मझोला में प्राथमिक विद्यालय की पुताई का काम कर रहे हैं । वहीं से आज देरशाम यह लोग साइकिल द्वारा अपने घर काम बंद कर जा रहे थे । उसी समय रास्ते में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। मृतक के दोनों साथियों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सुनैना एवं बड़े बेटे रजत (5) व शशांक ( 3 )तथा एक माह के अबोध बच्चे का अकेला ही खेवनहार था । जो दुर्घटना में असमय ही दुनियां से चला गया । अरविन्द की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । मां अनीता तथा पत्नी सुनैना एवं बच्चे अनाथ हो गए । सभी रो- रो कर बेहाल हो रहे हैं । दुखद घटना से गांव में मातम सा पसरा दिखाई दे रहा है । घटना के बाद अज्ञात बाहन चालक मौका पाकर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाता हुआ फरार हो गया । अस्पताल पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes