Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 4 मार्च 2024
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज संघ के पदाधिकारियों के निर्देशन में वीआरसी केंद्र कायमगंज -नवाबगंज -शमशाबाद – बढ़पुर – राजेपुर -कमालगंज – मोहम्मदाबाद पर परिषदीय शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाए । वही शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति एक कैलेंडर वर्ष में 31दिवस का उपार्जित अवकाश एवं प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार अवकाश तथा अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाए । ज्ञापन में झलकते आक्रोश के साथ शिक्षकों ने कहा है कि उनका उत्पीड़न बंद करते हुए उनकी इन सभी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना देना शिक्षकों की बाध्यता बन जाएगी , और इसके लिए विभाग ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा । आज के कार्यक्रम ज्ञापन प्रेषण तथा प्रदर्शन का अलग-अलग केंद्रों पर नेतृत्व संगठन जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह यादव -जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला ने करते हुए शिक्षकों के सामने उत्पन्न समस्याओं तथा अधिकारियों द्वारा की जा रही अव्यवहारिकता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया । राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि कायमगंज केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर लगी होने के कारण यहां ज्ञापन बीआरसी कार्यालय के एआरपी संदीप वर्धन को सौंपा गया है ।ज्ञापन अवसर पर शिक्षक विनोद गंगवार – योगेंद्र कुमार – कुलदीप यादव – जसविंदर – ओम दत्त शर्मा -राजवीर – प्रमोद यादव – लक्ष्मी देवी – चंद्रकांत दुबे – सत्य प्रकाश – नीरज – आकांक्षा – प्रियंका – अलका – अंजलि -रुचि -मालती -उपासना .कमलेश – शिवेश शर्मा – प्रबल प्रताप . सौरभ – मनोज – अशोक – अश्वनी – विनोद – आरिफ जमाल -रहबर हुसैन सहित बडी संख्या में शिक्षक / शिक्षिकाओं ने , और इसी एकता के साथ जिले के अन्य वि० खण्डों के वीआरसी केन्द्रों पर भी अधिकांश शिक्षकों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन अवसर पर अपनी मांगों का समर्थन करते हुए भावी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बनाए रखते हुए सहयोग का संकल्प लिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug