Kaimganj news –प्रगति के पंख* पुस्तिका देकर शिक्षा के शिक्षण कार्य के बारह सत्र संचालन की बताई विधि

IMG 20240304 WA0091

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 मार्च 2024
पिछले दिनों से ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज पर जेंडर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण की कार्यशाला के तृतीय एवं समापन दिवस पर सभी प्रतिभागियों को क्लास 6 -7 व 8 की पावर एंजिल द्वारा सत्र संचालन हेतु *प्रगति के पंख* नामक पुस्तिका देकर 12 सत्र संचालन के बारे में विस्तार से समझाया गया । इस अवसर पर ट्रेनर भारती मिश्रा ने सत्र संचालन में सुगमकर्त्ता की तथा पावर एंजिल की भूमिका को विस्तार से स्पष्ट करने हेतु सहयोगी ट्रेनर पूनम ओझा – सुधा वर्मा एवं सुनीता चौहान के साथ मंचन करते हुए स्पष्ट रूप से समझाने का प्रयास किया । साथ ही पावर एंजिल के नाम चिट्ठी का वाचन भी किया गया । स्टीरियो टाइप सोच पर विस्तृत चर्चा की गई । समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यूनिसेफ की तरह से प्रेरणा से संचालित मीना पात्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है ।साथ ही अभिभावकों की सोच में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अब इस टीम से प्रेरणा लेकर बच्चे समाज की स्टीरियो टाइप सोच को बदलने में सफल होंगे । शिक्षक प्रशिक्षण में बताई गई विधियों को विद्यालय में धरातल पर कार्य रूप में अवश्य उतारेंगे । समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस अवसर पर सत्य प्रकाश . वीटू . श्याम सिंह – बृजमोहन सिंह – कल्पना शाक्य – चंद्रकांत दुबे – शुभनेश सिंह – कमलेश राठौर – उर्वशी -राकेश कुमार – पवन कुमार – साहब सिंह -प्रवीण पाल -उदय यादव -जितेंद्र सिंह – अनुराग पाठक -जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes