Farrukhabad news –फर्रुखाबाद।
जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद कार्यालय द्वारा जारी लिखित सूचना (प्रेस नोट ) में कहा गया है कि,
प्रोजेक्ट अलंकार सहयोग धनराशि योजना, जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार हेतु सहयोग धनराशि प्रदान किये जाने का प्राविधान है, इसके अन्तर्गत जनपद में चयनित 3 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय -भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज, महेशनगर, श्री राजेन्द्र सिंह इण्टर कालेज, नवाबगंज तथा श्री पुरूषोत्तम सिंह इण्टर कालेज, राजेन्द्र नगर में आगणित धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त की धनराशि प्रदान की गई है। उक्त विद्यालयों के चयनित कार्यक्रमों का शिलान्यास मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल रूप से किये जाने हेतु भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज, महेशनगर में कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव – मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, नरेन्द्र पाल सिंह, प्रबन्धक, भारतीय विद्यालय इ0का0 महेशनगर राजेन्द्र नारायण मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया द्वारा जनपद में प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का भी जीर्णोद्धार किये जाने हेतु मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय को अतिसुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने की अपेक्षा की गई एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा योजना के विस्तृत लाभों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक द्वारा आये हुये समस्त अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया ,एवं आश्वासित किया कि उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार ही विद्यालय में समस्त कार्यों का निष्पादन किया जाता है और भविष्य में भी इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य, भारतीय विद्यालय इ0का0 महेशनगर रतीराम ,प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह इ0का0 नवाबगंज अवधेश कुमार तथा श्री पुरुषोत्त सिंह इ0का0 राजेन्द्र नगर के ज्ञानेन्द्र कटियार व अन्य शिक्षकों के साथ जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मनेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे ।, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रवक्ता आकाश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय फर्रुखाबाद द्वारा इस योजना की जानकारी प्रतिलिपि भेज कर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा लाभ प्राप्त करने वाले विद्यालयों को भी सूचित कराया गया है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct