Delhi news –दिल्ली (द एंड टाइम्स न्यूज़ ) साभार : –
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 12 से 16 फरवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 67वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी सम्मेलन (एआईपीडीएम) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव इस सम्मेलन के 12 फरवरी को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 16 फरवरी को समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी सम्मेलन की केंद्रीय समन्वय समिति ने रेलवे सुरक्षा बल को सौंपी है। कानून प्रवर्तन से जुड़े लोगों के बीच प्रसिद्ध इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अपराधों की वैज्ञानिक पहचान और जांच की दिशा में पुलिस अधिकारियों के बीच उत्कृष्टता एवं सहयोग को बढ़ावा देना है।
67वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी सम्मेलन कानून प्रवर्तन पेशेवरों के लिए एक साथ आने, सीखने और खोजी उत्कृष्टता के उनके सामूहिक प्रयास को मजबूत करने का भी आह्वान है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों को एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ मिलेगा जिससे पूरे बल के पेशेवर प्रदर्शन के मानक में अधिक दक्षता और सुधार होगा। इस सम्मेलन में केंद्र और राज्यों की 29 कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भागीदारी होगी, जिसमें 1230 सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे जांच, पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर जागरूकता, विशेष कैनाइन यूनिट प्रतियोगिता, तोड़फोड़ विरोधी जांच और पुलिस वीडियोग्राफी के लिए वैज्ञानिक सहायता, पुलिस ड्यूटी सम्मेलन कानून प्रवर्तन कर्मियों के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
ये सभी प्रतियोगिताएं लखनऊ के जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी में आयोजित की जाएंगी। रेल मंत्रालय के तहत 1955 में स्थापित लखनऊ की जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी प्रोबेशनर्स, आईआरपीएफएस कैडर अधिकारियों और आरपीएफ उप-निरीक्षकों के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान के रूप में कार्य करती है।
आधुनिकीकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रगति के क्रम में, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, श्री मनोज यादव ने 67वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी सम्मेलन के लिए आरपीएफ के टेक ग्रुप द्वारा बनाए गए मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट को लॉन्च किया।
संस्था द्वारा विकसित, इन डिजिटल प्लेटफार्मों को संचार को सुव्यवस्थित करने, वास्तविक समय अपडेट प्रदान करने और ऑटोबोट-आधारित बहुभाषी चैट समर्थित जैसी विशेषताओं के साथ प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सहज भागीदारी की सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐप और वेबसाइट महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम करेंगे और प्रतिभागियों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाएंगे। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग कैडेटों में कानून प्रवर्तन कर्मियों के जांच-पड़ताल संबंधी कर्तव्यों में प्रौद्योगिकी के उपयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेंगे। यह साइबर अपराध और आपदा प्रबंधन जैसे नए उभरते क्षेत्र में पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
रेलवे सुरक्षा बल 2004 से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों व उनके सामानों को सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उल्लेखनीय है कि रेलवे सुरक्षा बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, भारत के सभी सशस्त्र बलों की तुलना में सबसे अधिक 9 प्रतिशत है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep