Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 जनवरी 2024
बेखौफ चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली निवासी भट्ठा मजदूर के बंद पड़े घर में घुसकर चोरी कर ली । इसी के पास बने दो अन्य भट्ठा मजदूरों के घर पर भी चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की ।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा से सटे गांव प्रेमनगर निवासी राकेश पुत्र श्रीकृष्ण गुजरात में परिवार समेत रहते है और वहां ईट भट्टे पर कार्य करते है। गांव में उनका घर बंद रहता है। मंगलवार की सुबह उसके पड़ोसियों ने उसकेे घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो राकेश को सूचना दी। भीड़ लग गई। तभी पता चला कि राकेश के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले राजवीर व उसके भाई श्यामवीर के बंद घर को भी चोरो ने निशाना बनाया । चोरो ने दोनो घरो के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। वही अंदर के कमरों के भी ताले टूटे मिले। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद घर में दूसरे ताले डलवा दिए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी के आने की प्रतीक्षा की जा रही है । जब वह आएगा तभी पता चलेगा कि चोरी में क्या-क्या सामान चुराया गया है।
इनसेट: –
चोरी करने आया चोर महिला के टोकने पर भागा
कायमगंज 9 जनवरी
चोर चोरी करने की फिराक में थे। तबतक
श्यामवीर की पड़ोसी रामबेटी का कहना है उसने देर रात धमाके की आवाज सुनी जिससे उसकी आंख खुल गई। जब झांक कर देखा तो एक युवक खड़ा था। जब उसने उसे टोका तो और आवाज दी । तो वह भाग गया। उसका कहना है कि हो ना हो उसने जिस व्यक्ति को देखा वह शायद चोरी करने के इरादे से ही यहां आया होगा। इसीलिए आवाज सुनते ही वह मौके से भाग गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug