kamalganj news –नशेड़ी ने मारपीट कर की अपनी पत्नी की हत्या

IMG 20231205 WA0106

Kamalganj news–कमालगंज / फर्रुरवाबाद 5 दिसम्बर 2023
नशेड़ी युवक ने रात में हमला करके अपनी पत्नी आरती को मौत के घाट उतार दिया । थाना कमालगंज क्षेत्र के गाँव जोध निवासी धीरेंद्र उर्फ रिंकू ठाकुर की आरती 30 वर्षीय पत्नी थी ।बताया गया कि रिंकू बीती रात नशे की हालत में घर पर पहुंचा। और सो रही पत्नी को फंन्टी से पीट-पीट कर मार डाला ।आरती के शोर मचाने पर पड़ोसी रिंकू के घर पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को तत्काल बुलाया गया। घायल आरती को सामुदायिक केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज खुदागंज दीपक भाटी ने जांच पड़ताल की ।पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम डूंगरपुर निवासी राजीव सिंह ने रिंकू के विरुद्ध बहन की हत्या करने का आरोप लगाया । उसने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। कि मेरी बहन आरती का 12 वर्ष पूर्व रिंकू से विवाह हुआ था। 10 वर्ष का उत्कर्ष और 8 वर्ष का उत्सव , 6 वर्ष की पुत्री प्रज्ञा है। हत्या में प्रयोग किया गया फंन्टी पुलिस ने बरामद कर ली है। रिंकू की आए दिन आरती से नोंकझोग होने के कारण पत्नी से बनती नहीं थी। रिंकू पत्नी के आचरण पर भी संदेह करता था। खैर जो भी हो किन्तु शराबी द्वारा की गई निर्मम हत्या की सभी ग्रामीण निन्दा कर रहे हैं ।

रिर्पोटर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes