Kaimganj news –ग्रामीण की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी ,मुकदमा दर्ज

Picsart 23 10 04 06 34 24 028

Kaimganj news-घटना के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

कायमगंज /फर्रुखाबाद 21 नवंबर 2023
क्षेत्र के गांव सुभानपुर में ग्रामीण की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का पता चला कि ग्रामीण की मौत का कारण गोली लगना ही है । क्योंकि पोस्टमार्टम में मृतक के दिमाग के अंदर से गोली का बोल्ट मिला था l इसके बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया । अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में जुटी पुलिस को घटना के संबंध में अहम जानकारी मिल चुकी है । संभवत जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है l
17 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी 50 वर्षीय फिजार अली खेत में सल्जम की बुआई कर रहे थे। तभी कनपटी के ऊपर गोली लगने से मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी शमा ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है जब उसके पति खेत में बुआई कर रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानवर को भगाने के लिए फायर किया जो उसके पति के बाए कान के पास लगा। इससे उसके पति की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस खुलासे के लिए जुटी हुई है। पुलिस ने अब तक कई लोगो से इस बारे में पूछताछ की है। इस घटना में फोरेंसिक टीम का भी सहारा लिया गया। हालांकि पुलिस ने होमवर्क पूरा कर लिया है और बताया गया है वह आरोपित के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस को कुछ क्लू मिले है। कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही घटना से पर्दा हटेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes